फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरम बाबा मंदिर की रखी आधारशिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। शक्तिनगर थाने के भैरवा गांव में बरम बाबा के मंदिर का भूमि पूजन गांव के पुरोहित द्वारा नारियल तोड़ कर किया गया। भूमि पूजन के बाद गांव के प: श्याम नरेश शर्मा ने फावड़ा चलाकर मन्दिर के नींव की खोदाई करते हुए उसकी आधार सिला रखी। रिहंद बाध के निर्माण के बाद से ही एक पेड़ के नीचे चबूतरे पर विराजमान बरम बाबा का मंदिर बनाने का प्रयास काफी समय से किया जा रहा था लेकिन नहीं बन पा रहा था। एनसीएल से अपर महाप्रबंधक पद से सेवानिवृत्त हुए बीडी पांडेय ने प्रयास को अमल में लाने की ठान ली। जिस पर गांव वालों ने भी मुहर लगा दी। लोगों के प्रयास को देखते हुए पंडित श्याम नरेश शर्मा ने मंदिर के लिए जमीन को दान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें