फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक के जरिए पर्यावरण के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय ब्लॉक के जामपानी गांव में पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण की समस्या पर आधारित माँ की पुकार नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के पहलुओं को विस्तार से समझाया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सिंगरौली प्रदूषण मुक्ति वाहिनी के तत्वाधान में मंगलवार को जामपानी गांव में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान कलाकारों ने मां की पुकार कार्यक्रम के तहत लोगों को पर्यावरण की खराब हो रही स्थिति के बारे में विस्तार से समझाया। यहां पर्यावरण संरक्षण के लिए भी उपाय बताए। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान जगपत यादव, रमेश, मीरा, रामलखन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें