फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लायंस क्लब ने बांटा आटा व अन्य सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। लायंस क्लब ओबरा ग्रेटर के कार्यकर्ताओं ने रविवार को ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बौराडीह में 160 लोगों को आटा व अन्य सामान का पैकेट वितरित किया। क्लब के कोषाध्यक्ष संजीत चौबे ने क्लब सदस्यों का इस सेवा कार्य में योगदान के लिए आभार जताया। कहा कि ऐसे पुनीत कार्य के करने से मन प्रसन्न होता है। गरीबों की सेवा का भी अवसर प्राप्त होता है। इस दौरान लायन रघुनंदन अग्रवाल, विजय गर्ग, बाबी गर्ग, राजेंद्र गर्ग, नवाब चौधरी, राज सुशील पासवान, रमेश जायसवाल, नवीन बंसल, आरके गुप्ता, राकेश अग्रहरि, दिनेश सिंघल, अनिल सिंघल, अन्वेष अग्रवाल, गोविंद अग्रहरि समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें