फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग को मिले सौ डेस्क व बेंच

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरौली। एनसीएल ने बुधवार को शिक्षा विभाग को 100 जोड़ी डेस्क और बेंच दिए। शासकीय स्कूली बच्चों को पढ़ाई में सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से यह फर्नीचर दिया गया। अमलोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में स्टाफ अधिकारी कार्मिक राजेश चौधरी के नेतृत्व में सिंगरौली नगर निगम के वार्ड संख्या 25, 28 और 45 के पार्षदों की मौजूदगी में बीआरसीसी बैढन अशोक शुक्ला को फर्नीचर हस्तांतरित किया। यह फर्नीचर वार्ड संख्या 28 और 45 के शासकीय विद्यालयों में स्कूली बच्चों के बैठने के लिए प्रयोग किया जाएगा। शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों और वार्ड पार्षदों ने शासकीय विद्यालयों में बड़ी संख्या में डेस्क-बेंच देने के लिए अमलोरी क्षेत्र की प्रशंसा की एवं आगे भी इसी तरह सहयोग प्रदान किए जाने की उम्मीद जताई। इस मौके पर उप प्रबंधक कार्मिक प्रत्यूष कुमार एवं सीएसआर नोडल अधिकारी अमरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें