घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के शिवद्वार में दो वर्ष पूर्व लगा शिवरात्रि का मेला देखने आईं दो नाबालिग लड़कियों को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और उन्हें का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में शनिवार की रात दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिला के गढ़वा थाना क्षेत्र के एक गांव की दो सगी बहनें मार्च 2016 में खेतों में मजदूरी का कार्य करने घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बिसरेखी गांव में आयी थी। वहां से दोनों लड़कियां शिवरात्रि का मेला देखने शिवद्वार गईं थी। इसके बाद दोनों वापस नहीं लौटीं। इस मामले में लड़कियों के पिता रामसेवक ने शनिवार को कुछ लोगों के खिलाफ तहरीर देकर उन पर लड़कियों को भगाने और उन्हें बेचने का आरोप लगाया। पुलिस ने उसकी तहरीर पर राजेश और उसके बहनोई गिरीश के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।