ओबरा। सुभाष तिराहे पर जिला संविदा संयुक्त संघर्ष समिति का बेमियादी धरना 25वें दिन बुधवार को भी जारी रहा। समिति के उपाध्यक्ष मणिशंकर पाठक ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कर्मचारी नेताओं पर हुए मुकदमे के प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग उठाई। कोषाध्यक्ष नमाज अहमद ने कहा कि श्रम विभाग और प्रशासनिक अफसरों को पूरे प्रकरण में हस्तक्षेप करना चाहिए। धरने में मकसूद अंसारी, मारवाड़ी, रवि बग्गा, विवेक कुमार मिश्रा, संतोष कुमार गुप्ता, जय कुमार, रविंद्र यादव, तारकेश्वर शुक्ला, देवेंद्र कुमार, तारा देवी, पार्वती देवी, सुनीता जायसवाल, गुड्डिया मौजूद रहे।