फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित मजदूरी दर अप्रैल से देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा(सोनभद्र)। एनसीएल में संशोधित मजदूरी दर का भुगतान अप्रैल माह से करने की मांग तेज हो गई है। श्रमिक संगठनों के अलावा एनएसयूआई के महासचिव अंकुश दूबे ने सीएमडी व परियोजना के सभी मुख्य महाप्रबंधकों को पत्र भेजकर एनसीएल के अधिभार के खनन, अभिवहन तथा सीएचपी के कार्य में कार्यरत मजदूरों को भुगतान करने की मांग की है। दूूबे ने बताया कि 23 अप्रैल मे श्रम और रोजगार मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी की है। जिसमें महंगाई भत्ता परिवर्तन किया गया है। जिसके तहत हाई पावर कमेटी द्वारा निर्धारित मजदूरी दर में संशोधन का आदेश जारी किया गया है। उक्त संशोधित मजदूरी दर एक अप्रैल 2018 से दिया जाना है। एनसीएल की ककरी, बीना, कृष्णशिला, खडिय़ा परियोजनाओं में अधिभार के खनन व अभिवहन तथा सीएचपी के कार्य में लगे श्रमिकों को हाई पावर कमेटी द्वारा निर्धारित मजदूरी दर दिए जाने का प्राविधान है। श्रमिकों के वैधानिक वेतन भुगतान को सुनिश्चित कराए जाने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें