शाहगंज। थाना क्षेत्र के जमगांव गांव से गुुरुवार की सुबह तीन बच्चे लापता हो गए। तीनों जमगांव गांव निवासी तेजबली पुत्र बिहारी के यहां आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में आए हुए थे। गायब अमित पुत्र नारायण निवासी उचका, विजय पुत्र रामप्रसाद व दिवाकर पुत्र प्रदीप निवासी कैथी की तलाश परिवार वालों ने शुरू की। फिर मामले की जानकारी यूपी सौ नंबर पर डायल कर दी। इसके बाद परिवार वालों के साथ ही पुलिस भी बच्चों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने तीनों बच्चों को राजपुर में एक घर से बरामद किया। जिस घर से बच्चे बरामद हुए वह विजय पुत्र राम प्रसाद के ससुराल है। बच्चे भटकते हुए वहां पहुंच गए थे। पुलिस ने बच्चों को उनके परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया।