शक्तिनगर । नार्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अमलोरी क्षेत्र के युवाओं को खेलकूद प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मंच प्रदान करने के उद्देश्य से कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम भरूहा में हुआ। सिंगरौली जिले के आसपास के कई गांवों की कबड्डी टीमों ने भाग लिया। वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) सिंगरौली एएस तिवारी, अमलोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक एसके गोमास्ता ने पुरस्कार वितरण किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच राजपूत क्लब संजय नगर एवं संगठन क्लब नवानगर के बीच खेला गया। जिसमें राजपूत क्लब संजय नगर की टीम ने 24 अंक प्राप्त कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया एवं संगठन क्लब नवानगर की टीम 19 अंक प्राप्त कर उप विजेता बनी। विजेता टीम को ट्राफी, मेडल व पांच हजार रुपये एवं उपविजेता टीम को ट्राफी, मेडल व तीन हजार रुपये से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद, एसके वर्मा, उमा महेश्वर, यूके विश्वास, पीके दूबे, नगेंद्र कुमार, आदि उपस्थित थे।