फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ मईया गीतों से गुलजार रहा घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज में छठ पूजन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बढ़ौली शिव सरोवर पर आयोजित गीत संगीत कार्यक्रम का शुभारंभ रामशकल चौबे ने कलाकारों को देवी मां की चुनरी ओढ़ाकर किया। गायक कलाकार रोहित तिवारी ने भजन प्रस्तुत कर लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया। नगर के अकड़हवा पोखरा पर छठ पूजन के दौरान नृत्य संगीत का आयोजन किया गया। इलाहाबाद के कलाकारों ने देवी देवताओं की आकर्षक झांकी निकाल कर भक्ति संगीत का आयोजन किया। राधा-कृष्ण, गणेश, पवनपुत्र हनुमान, शिव , दुर्गा मां के रूप में भाव नृत्य प्रस्तुत किया। गायक अभिषेक मिश्रा, सपना पांडेय ने छठ मैया की गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर गप्पू जायसवाल, आनंद मिश्रा, सुमन केशरी, मोहन कुशवाहा, नागेंद्र मोदनवाल, विमलेश पटेल , अभिषेक गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें