फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकार्ड समय में कराया जाएगा ओबरा सी परियोजना का निर्माण-सीजीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। ओबरा तापीय परियोजना में मुख्य महाप्रबंधक का कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात इं.अरविंद कुमार सिंह का बुधवार की शाम वीआईपी गेस्ट हाउस में अभियंता संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बुकें देकर उनका स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी प्राथमिकता में रिकार्ड समय में ओबरा सी परियोजना का निर्माण कराया जाना है। यह भी बताया कि ओबरा सी की जद में आने वाले लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से वार्ता कर जगह खाली कराई जाएगी, जिससे परियोजना निर्माण में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो सके। कहा कि परियोजना क्षेत्र में निगम की ओर से इंटर तक सीबीएसई पैटर्न पर आधारित विद्यालय खोलवाया जाना, परियोजना चिकित्सालय में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने सहित स्थानीय स्तर की सभी समस्याओं का हल किए जाने को लेकर मुख्यालय स्तर पर पत्राचार के माध्यम से समाधान कराया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। अभियंता संघ के क्षेत्रीय सचिव इं.अदालत वर्मा, इं.एलबी यादव, इं.अवधेश सिंह, इं.आरपी मल्ल, इं.मनीष तिवारी, इं.आलोक कुमार सिंह, इं.अंकित प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें