फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मप्र के चुनाव में खपाने के लिए रखी 40 पेटी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर (सोनभद्र) । मप्र के चुनाव में खपाने के लिए ले जाई जा रही 40 पेटी अवैध शराब पुलिस ने बरामद की है। शराब की यह खेप मप्र बार्डर पुलिया से पहले एक खंडहर के पास छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने चार तस्करों को भी दबोचा है। सभी मप्र के निवासी हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि एसपी और एएसपी के निर्देशन में पड़ोसी राज्यों में चुनाव के मद्देनजर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम को साथ लेकर मप्र बार्डर पुलिया से पहले बलिया नाला बस्ती की ओर जाने वाले कच्चे मार्ग तिराहे के पास एक खंडहर के पास से घेराबंदी कर 40 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। इसमें कुल 345.6 लीटर शराब है। मौके से सिंगरौली जिले के विंध्यनगर थाना अंतर्गत सिंप्लेक्स कॉलोनी निवासी जितेंद्र उर्फ भोला, लक्ष्मण कुमार, सोनई, सूरज मुंडा को गिरफ्तार किया गया। जितेंद्र पर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें