फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दो रोजगार मेलों में 397 अभ्यर्थियों ने दी कौशल परीक्षा, 230 का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़/वैनी। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अंतर्गत मंगलवार को चतरा और नगवां ब्लॉक में रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इसमें कुल 397 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। साक्षात्कार के बाद 230 का चयन कर नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।
विज्ञापन

चतरा ब्लॉक अंतर्गत चौधरी महादेव सिंह महाविद्यालय में आयोजित रोजगार मेले में 08 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मेले में 227 अभ्यर्थी आए। कंपनी के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार और कौशल परीक्षा ली। इसमें उत्तीर्ण 123 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। मौके पर राज्यसभा सांसद के प्रतिनिधि राकेश मेहता, उप्र व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश केशरी, राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य यजुवेंद्र नाथ, जिला कौशल प्रबंधक मनीष कुमार, जितेंद्र, महेश कुमार मिश्रा, दीपक कुमार आदि रहे।
वहीं, नगवां ब्लॉक में यूसीसी इंफोटेक प्रशिक्षण केंद्र पर आयोजित रोजगार मेले में 09 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इस मेले में 170 अभ्यर्थियों ने कौशल परीक्षा दी। इसमें 107 चयनित हुए। रोजगार मेले के मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख आलोक कुमार सिंह, निशांत ओझा, अरविंद कुमार, मुन्ना यादव आदि रहे।

मनजीत, जीवन नगर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें