राॅबर्ट्सगंज कोतवाली में शांतिभंग के आरोपी। स्रोत पुलिस
सोनभद्र। मारपीट और विवाद के विभिन्न मामलों में रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने मंगलवार को सगे भाइयों समेत 39 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें बढ़ौली क्षेत्र की कोलान बस्ती में जुआ खेलने के विवाद में मारपीट करने के आरोपी भी शामिल हैं। मारपीट का वीडियो भी सामने आया था। बढ़ौली क्षेत्र की कोलान बस्ती में सोमवार को जुआ खेलने की बात को लेकर कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया था। मारपीट की सूचना पर सीओ रणधीर मिश्रा, सदर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह और महिला थानाध्यक्ष रीता यादव मौके पर पहुंचीं। इस दौरान एक आरोपी को हिरासत में लिया गया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के मुताबिक, मारपीट और विवाद के मामलों में कुल 39 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें अकड़हवा पोखरा निवासी राजा उर्फ ओमप्रकाश, राहुल सोनकर, संदीप यादव, लोढ़ी निवासी रवि प्रजापति, धर्मशाला चौक निवासी सुनील, हरहुआ चुर्क निवासी विकास पांडेय, इमरती कॉलोनी निवासी अजीत, ब्रह्मनगर निवासी विनोद और दीपक बिंद, पकरी पोखरा निवासी पंकज सिंह, चंडी होटल निवासी अमित सिंह और उसका भाई अंकित सिंह, सहिजन खुर्द निवासी राहुल सिंह, पन्नूगंज थानाक्षेत्र के बेलाही निवासी अभय और रायपुर थाना क्षेत्र के सोहदवल निवासी शिवाजी पटेल सहित अन्य आरोपी शामिल हैं।