फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कैंप में आए 383 मामले, बिल त्रुटि के 198 मामले निस्तारित

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज बिजली निगम कार्यालय में बिजली बिल सुधार ​शिविर में सुधार कराते उपभोक्ता। संवाद - फोटो : आईसीयू वार्ड में भर्ती झुलसी महिला सोनम। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। बिजली बिल से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए बिजली निगम की ओर से रॉबर्ट्सगंज और पिपरी विद्युत वितरण क्षेत्रों में विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। एक से 31 अगस्त तक चलने वाले अभियान में अब तक दोनों डिवीजन में 383 मामले पहुंचे हैं। इनमें 198 मामलों का निस्तारण कराया जा चुका है। बारिश की वजह से शिकायत करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या कम हुई है। रॉबर्ट्सगंज विद्युत वितरण क्षेत्र में अब तक सर्वाधिक 261 मामले सामने आए हैं। इनमें 255 मामले पहले और बुधवार को छह मामले पहुंचे। अधिकारियों के मुताबिक इनमें से 180 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया जा चुका है। शेष मामलों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। एक्सईएन इं.ओपी सिंह ने बताया कि कैंप में प्रतिदिन उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी जा रही हैं। बुधवार को बारिश के कारण महज छह उपभोक्ता पहुंचे, जिनमें से तीन मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। उन्होंने बताया कि अब तक 180 शिकायतों का निस्तारण हो चुका है। रॉबर्ट्सगंज डिवीजन में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए 16 स्थानों पर कैंप लगाए जा रहे हैं। वहीं, पिपरी विद्युत वितरण क्षेत्र में एक से 12 अगस्त तक लगाए गए कैंप में 122 मामले पहुंचे। इनमें 33 मामले बिजली बिल में त्रुटि से संबंधित थे, जिनमें से 18 का निस्तारण कराया जा चुका है। एसडीओ पिपरी धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि एक से 31 अगस्त तक विशेष कैंप आयोजित किए जाने हैं। 12 अगस्त तक नियमित रूप से कैंप लगाए गए, लेकिन इसके बाद लगातार बारिश के कारण व्यवस्था प्रभावित हुई है। बिजली आपूर्ति के मेंटेनेंस में कर्मचारियों को लगाया गया है। मौसम सामान्य होने पर दोबारा कैंप लगाए जाएंगे। इस तरह दोनों विद्युत वितरण क्षेत्रों में अब तक 383 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें 198 का समाधान कराया जा चुका है। शेष शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें