फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एमएसएमई दिवस पर 3.74 करोड़ का ऋण वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मनाया गया। इस मौके पर लखनऊ में हुए कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हुअ। विभिन्न क्षेत्रों से आए उद्यमियों को सरकार की उद्यम प्रोत्साहन नीति से अवगत कराते हुए उससे जुड़ने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

डिप्टी कलेक्टर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में सरकार की लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों के लिए नीति, एक जनपद एक उत्पाद, मुख्यमंत्री सूक्ष्म दुर्घटना बीमा योजना आदि की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुद्रा योजना, एमएसएमई के अंतर्गत आने वाली इकाइयों और पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को 3.74 करोड़ धनराशि के चेक वितरित किए गए। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को टूल किट भी प्रदान किया गया। इस मौके पर उपायुक्त उद्योग आरपी गौतम, एलडीएम अरुण पांडेय सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें