सोनभद्र। लोक निर्माण विभाग की तरफ से जिले में 37 संपर्क मार्गों का निर्माण एवं मरम्मत कराया जाएगा। इन संपर्क मार्गों पर कुल आठ करोड़ से अधिक खर्च होगा। कार्यदायी संस्था की तरफ से सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। काम तीन माह में पूर्ण किया जाना है।
लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड की तरफ से जिन संपर्क मार्गों का मरम्मत एवं नवीनीकरण कराया जाना है, उनमें 20 संपर्क मार्ग शामिल हैं। इसमें घेवर वाया तरावां खेखड़ा संडी संपर्क मार्ग, बिसरेखी से डोडिहार संपर्क मार्ग, बर संपर्क मार्ग, केवली से खाकविया, गड़या से महुआंव, घोरावल कोरहथा से कोलडीहा संपर्क मार्ग, कैमहवा संपर्क मार्ग, सलेहवा, मगरहवां, गोड़ापिया, नेवारी संपर्क मार्ग का मरम्मत कार्य कराया जाना है।
लदबदिया, आरजी रोड से नोनी सरवट, मुक्खा घुवास से अमिलौधा, घुवास से परसौना, परसौना से नवाटोला खड़िया मार्ग, बभनी मार्ग से लाली रिवर संपर्क मार्ग, मुक्खा से घुवास संपर्क मार्ग, घोरावल मुक्खा से देवरी काट संपर्क मार्ग, तेलिया पहाड़ी बस्ती से सेमरा भाग संपर्क मार्ग का नवीनीकरण एवं मरम्मत कराया जाएगा। इस संपर्क मार्गों के नवीनीकरण एवं मरम्मत पर कुल पांच करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च होगी। लोक निर्माण विभाग की तरफ से इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। तीन माह के अंदर संपर्क मार्गों का काम पूरा किया जाना है। इन संपर्क मार्गों के बनने से लोगों को राहत होगी।
लोक निर्माण विभाग की तरफ से कुल 12 संपर्क मार्गों को विशेष मरम्मत के लिए चयन किया गया है। शासन स्तर से इन संपर्क मार्गों की मरम्मत के लिए धनराशि मिल गई है। इसमें पटवध से अदलगंज संपर्क मार्ग, बरकोनिया बस्ती, कुसुम्हा से अहरौरा मार्ग, शिवद्वार-वर्दिया से देवगढ़ संपर्क, हिनौती मार्ग, हिनौती शेष भाग से चौखड़ा मार्ग, वीएस रोड आमडीह में डॉ. अरुण कुमार राय के घर तक संपर्क मार्ग, करारी से सिरपालपुर मार्ग, पिपरी से करारी मार्ग, उजरा, खालटोला, प्राइमरी पाठशाला खेवंधा मार्ग, टापू संपर्क मार्ग, बैरपुर से सागरदह संपर्क मार्ग तथा सागरदह से कैमहवा संपर्क मार्ग का विशेष मरम्मत कराया जाएगा।
जिला खनिल फाउंडेशन न्यास (डीएमएफ) मद से चोपन ब्लॉक के ग्राम पंचायत अगोरी खास में अगोरी-जुगैल मार्ग से रामजग के घर तक सीसी रोड, इंटर लॉकिंग का काम कराया जाना है। इस पर कुल करीब 32 लाख रुपये खर्च होंगे। शासन स्तर से संपर्क मार्गों के नवीनीकरण एवं मरम्मत के लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। -गोविंद यादव, एक्सईएन- पीडब्लूडी प्रांतीय खंड।
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग व दुद्धी मार्ग को रविवार से गड्ढा मुक्त करने का काम शुरू कर दिया गया। अधिशासी अभियंता की अगुवाई में लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड के कर्मचारियों ने गड्ढा मुक्ति का काम कराया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 15 नवंबर को आगमन के मद्देनजर भी इस काम में तेजी आई है। पीडब्लूडी निर्माण खंड के एक्सईएन हीरामणि वर्मा ने खुद खड़े होकर सड़कों को गुणवत्ता तरीके से गड्ढा मुक्त करने का काम कराया। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में सड़कों में गड्ढे शेष नहीं रहने चाहिए। शासन के निर्देश के क्रम में गुणवत्तापूर्ण तरीके से सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा। कहा कि करीब 70 किमी लंबे मुर्धवा-बीजपुर मार्ग को सबसे पहले गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा। इसके अलावा दुद्धी मार्ग को भी गड्ढा मुक्त करने का काम जल्द पूरा होगा। लोक निर्माण विभाग के कार्य से लोगों ने राहत की सांस ली है। गड्ढा मुक्त अभियान के तहत चल रहे काम के दौरान लोक निर्माण विभाग के निर्माण खण्ड के असिस्टेंट इंजीनियर केसी सिंह तथा अवर अभियंता जितेंद्र कुमार तिवारी भी मौजूद रहे।