फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मंडी परिसर से हटवाई गईं 35 अस्थायी दुकानें, चला बुलडोजर

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज नवीन सब्जी मंडी में अवैध सब्जी की दुकानें हटाती जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित मंडी समिति परिसर के निकास गेट पर लगने वाली फल-सब्जी की 35 अस्थायी दुकानों को बुधवार को अभियान चलाकर हटवा दिया गया। स्वच्छ मंडी-शुभ मंडी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मंडी सचिव रविकांत ओझा के नेतृत्व में टीम ने दुकानदारों का कब्जा हटवाया। साथ ही चेतावनी दी कि दोबारा दुकान लगाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मंडी परिसर में केवल थोक कारोबारियों और आवंटियों को ही कारोबार करने की अनुमति होगी। मंडी सचिव ने बताया कि काफी समय से कुछ लोग गेट पर अस्थायी दुकानें लगाकर फल-सब्जियों की फुटकर बिक्री कर रहे थे। इससे थोक आढ़तियों और मंडी प्रशासन को नुकसान हो रहा था। अतिक्रमणकारियों को पहले भी कब्जा हटाने की हिदायत दी गई थी। इसके बावजूद कब्जा नहीं हटाने पर जेसीबी की मदद से जगह खाली कराई गई। इस दौरान संभागीय उप निदेशक कुलभूषण वर्मा, मनोज सिंघल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें