सोनभद्र। जिले में 33 लोगों की रिपोर्ट शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव आई। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 3943 हो गई है। 34 मरीज इलाज के बाद शुक्रवार को स्वस्थ घोषित किए गए। अब तक 3681 लोग स्वस्थ हो चुके है। एक्टिव मामले 205 हो गए हैं। सीएमओ डा. एसके उपाध्याय ने बताया कि शुक्रवार को 1581 लोगों के सैंपल लिए गए। 1569 लोगों की रिपोर्ट भी आई। इसमें 33 पाजिटिव और 1536 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली। अब तक 166975 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए जा चुके हैं। इनमें से 165400 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 3943 पॉजिटिव और 161457 निगेटिव मिले हैं। संक्रमित मरीजों में से 57 की मौत हो चुकी है। जिसमें से 23 की मौत सोनभद्र और 34 की दूसरे जिलों में इलाज के दौरान हुई है। शुक्रवार को संक्रमित मिले लोगों के आवासों के आसपास बैरिकेडिंग करने व सैनिटाइजेशन के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।