जिले में शनिवार को कोरोना के 33 नए मरीज मिले। जबकि 57 मरीज स्वस्थ हुए हैं। शुक्रवार को भी 33 नए मरीज मिले थे। कोरोना संक्रमण की रफ्तार घट रही है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी कोरोना बुलेटिन के मुताबिक शनिवार को एक मासूम के साथ 33 नए मरीज मिले। कोरोना के सर्वाधिक 10 मरीज म्योरपुर ब्लॉक में मिले हैं। राबर्ट्सगंज और चोपन ब्लाक में सात-सात मरीज मिले हैं। बभनी और चतरा ब्लॉक में दो-दो तथा दुद्धी ब्लॉक में चार नए संक्रमित मिले हैं। जबकि घोरावल में एक मरीज मिले है। सीएमओ डा. रमेश सिंह ठाकुर ने बताया कि संक्रमितों का उपचार होम आइसोलेट एवं अस्पताल में भर्ती करके किया जा रहा है।