जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश रजत सिंह जैन की अध्यक्षता में शनिवार को जनपद न्यायालय सोनभद्र एवं वाह्य न्यायालय दुद्धी एवं अनपरा स्थित ओबरा के परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में कुल 32,525 मामले निस्तारित किए गये। वहीं 13,24,013 रुपये अर्थदंड वसूल किया गया। जनपद न्यायाधीश सुबह दस बजे राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किए। उनके न्यायालय में दो आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया। संजय हरी शुक्ला पीठासीन अधिकारी एमएसीटी के न्यायालय में 128 मोटर दुर्घटना के वाद निस्तारित किए गये। इसी तरह अन्य न्यायालयों में बैंक ऋण, बीएसएनएल, चकबंदी सहित अन्य लंबित वादों का निस्तारण किया गया।