फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में तीन परिषदीय विद्यालय मिले बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने बुधवार को क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय बंद मिले। उन्होंने टीम बनाकर भी विद्यालयों का निरीक्षण कराया जिसमें कई शिक्षक, शिक्षामित्र अनुपस्थित रहे। खण्ड शिक्षाधिकारी ने बताया कि टीम बनाकर विद्यालय का निरीक्षण कराया गया। सुबह सवा सात बजे प्राथमिक विद्यालय भाठी महुआ पर शिक्षामित्र मीना देवी अनुपस्थित मिली। प्राथमिक विद्यालय जोवेदह पर रामचंद्र व लालती देवी अनुपस्थित मिली। प्राथमिक विद्यालय पिपराखड़ पर बंद मिला। उच्च प्राथमिक विद्यालय बरवाटोला के प्रधानाध्यापक लल्लन सेठ व अनुदेशक राजू अनुपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय सतबहनी के शिक्षामित्र अनिल सुबह सवा सात बजे तक विद्यालय नहीं पहुंचे थे। उच्च प्राथमिक विद्यालय सेमरिया के अनुदेशक शिवकांत अनुपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय सेमरिया साढ़े सात बजे तक बंद मिला। कीर्ती कुमारी अनुदेशक उच्च प्राथमिक विद्यालय सेमरिया अनुपस्थित रही। प्राथमिक विद्यालय देवरिहवां सरोज देवी और हिना युसूफ शिक्षामित्र अनुपस्थित रहीं। ललित मोहन शिक्षामित्र प्राथमिक विद्यालय मजिठ अनुपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय बरवाटोला भी बंद मिला। प्राथमिक विद्यालय अधौरा पर गुंजन तिवारी सहायक अध्यापक, नंदलाल शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। खण्ड शिक्षाधिकारी ने बताया कि सभी शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें