फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो के लगे नारे

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो नारे के साथ शुक्रवार को जरहां ग्राम पंचायत के समस्त परिषदीय विद्यालयों के बच्चों एवं अध्यापकों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को चपकीइंटर कालेज के प्रबंधक केशो प्रसाद द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। स्कूली बच्चें हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक कर रहे थे। इस मौके पर एनपीआरसी मोहन मिश्रा ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए अच्छी सरकार की आवश्यकता होती है। अच्छी सरकार के लिए अच्छे जनप्रतिनिधि का चुनाव करे। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जन जागरूकता अभियान की आवश्यकता होती है। मतदाता जागरूकता से संबंधित स्लोगन आदि लिखे हुए बैनर व तख्ती आदि लिए हुए बच्चे ग्रामीणों से मतदान करने की अपील कर रहे थे साथ ही वीवी पैट मशीन द्वारा ग्रामीणों को वोट डालने का सही तरीका समझाया गया। बच्चो ने नुक्कड़ नाटक द्वारा एक-एक वोट की कीमत, हर वोट देश की तकदीर मतदान का महत्व समझाया। इस मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल, आंगनबाड़ी, सफाई कर्मी, ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, अध्यापक एवं काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें