फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिगना गांव को जोड़ने वाली ढाई किमी सड़क का होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर विधायक भूपेश चौबे ने बुधवार को क्षेत्र में आधा दर्जन परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसमें महत्वपूर्ण जिगना गांव को जोड़ने वाली ढाई किमी सड़क का शिलान्यास रहा। आजादी के बाद अब तक यह गांव संपर्क मार्ग से नहीं जुड़ पाया था। सदर विधायक ने कहा कि जिगना की इस सड़क के लिए सभी स्तर से प्रयास किया गया। ढाई किमी की इस सड़क के निर्माण से यह गांव प्रधानमंत्री सड़क तेंदू-बनौरा व घाघर मुख्य नहर व पुरैनिया मार्ग से सीधे जुड़ जायेगा। इस सरकार में जाति देखकर नहीं पात्र देखकर सरकारी योजनाओ का लाभ दिया जा रहा है। भारत सरकार के जरिये मोदी व प्रदेश सरकार के जरिये योगी के द्वारा तमाम कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। हर गांव में बिजली हो गई है। उसी तरह हर गरीब का घर 2022 तक मोदी अपने वादे के मुताबिक पक्का करेगें। इस मौके पर विधान परिषद सदस्य केदार नाथ सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, काशी प्रांत उपाध्यक्ष रमेश मिश्र, ब्लाक प्रमुख अशोक पटेल, कमलेश चौबे, संतोष शुक्ल ने भी ग्रामीणों को सम्बोधित किया। इसके बाद उन्होंने सेमर, बेलखुरी व निसोगी गाव में सांस्कृतिक मंच का लोकार्पण किया गया। जलखोरी गांव में छठ घाट का शिलान्यास विधि पूर्वक पूजन पाठ के साथ हुआ। इस अवसर पर रजनीश रघुवंशी, शंभू सिंह, मनोज सोनकर, मिन्नी पाठक, सुभाष पाठक, धीरज केसरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें