सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामांकित किये गए पर्चों की जांच सोमवार को हुई। इस दौरान अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मुश्ताक अली का पर्चा खारिज कर दिया गया। शेष सभी पर्चे वैध पाए गए। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हीरालाल पटेल एवं महामंत्री पद के प्रत्याशी अतुल प्रताप सिंह ने अपना-अपना पर्चा वापस ले लिया। इससे सभी पदों पर निर्वरोध चुनाव होना तय हो गया। हालांकि 11 जनवरी को इसकी घोषणा की जाएगी। मुख्य चुनाव अधिकारी जगजीवन सिंह ने बताया कि इन प्रत्याशियों का पर्चा वैध पाया गया है। अब अध्यक्ष पद पर रामजनम सिंह, महामंत्री पद पर प्रेम प्रताप विश्वकर्मा, संयुक्त सचिव प्रकाशन के लिए कृष्णानंद सिंह का निर्विरोध चुना जाना तय है। प्रशासन के लिए जितेंद्र कुमार मौर्य एवं पुस्तकालय के लिए जितेंद्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए अशोक कुमार कनौजिया, उपाध्यक्ष 10 साल से ऊपर के लिए संजय कुमार गोयल एवं राम प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष 10 साल से नीचे संदीप कुमार कुशवाहा एवं लवकुश कुमार केसरी, कोषाध्यक्ष के लिए सुरेंद्र कुमार भी निर्विरोध चुना जाना तय है। कार्यकारिणी सदस्य कनिष्ठ के लिए महेंद्र प्रताप सिंह, जितेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, विनोद कुमार सिंह, हरिशंकर सिंह एवं दीप चंद मौर्य तथा वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए विश्राम सिंह, रामचंद्र सिंह, गया सिंह, राजेश कुमार यादव, परमेश्वर सिंह एवं रमेश चंद्र सिंह शामिल हैं। 11 जनवरी को निर्विरोध चुने गए उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। एल्डर कमेटी चेयरमैन रणजीत सिंह, डीबीए अध्यक्ष सुधाकर मिश्रा, महामंत्री धनंजय कुमार मौर्य, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार आदि ने हर्ष जताया है।