फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदेय स्थलों के परिवर्तन पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ मतदेय स्थलों के संशोधन प्रस्ताव के संबंध में चर्चा की। इसमें डीएम ने कहा कि मतदेय स्थलों के भवनों के परिवर्तन में किसी प्रकार का संशोधन हो, तो उसे लिखित रूप से आठ जनवरी तक जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करा दिया जाए। बैठक में एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, एसडीएम सदर शादाब असलम, घोरावल मनिकंडन ए., दुद्धी रामचंद्र यादव, सपा के अनिल यादव, कांग्रेस के नूरऊद्दीन, कम्युनिष्ट पार्टी के रामरक्षा, सीपीआई (एम) के नंदलाल आर्य, रालोद के इकबाल अहमद, निर्वाचन के सुनील कुमार श्रीवास्तव, राजकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें