अनपरा। बस्ती जिले में एनसीएल के सीएसआर के तहत 10 सामुदायिक भवनों का कराए जा रहे निर्माण पर रोक लगाने की मांग समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति व जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व मिर्जापुर मंडल प्रभारी शंकर दयाल बैसवार ने की है। देश के सबसे पिछड़े जिले मे सुमार सिंगरौली व सोनभद्र जिले आते हैं। एनसीएल सिंगरौली सीएसआर योजनाओं के तहत होने वाले सभी कार्यों को इन्हीं जिलों में कराया जाये। शंकर दयाल बैसवार ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल व एनसीएल सीएमडी को पत्र लिखकर बस्ती जिले में एनसीएल सीएसआर के तहत बनने वाले 10 सामुदायिक भवनों के निर्माण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। कहा कि पूर्व में भी हजारों शौचालय एनसीएल कार्यक्षेत्र के बाहर के जिलों में बनवाया गया है, जबकि एनसीएल के कार्यक्षेत्र के जिले सिंगरौली व सोनभद्र में इन कार्यों को न कराकर यहां के आदिवासियों के साथ छल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बस्ती जिले में बनने वाले 10 सामुदायिक भवनों में पांच सिंगरौली व पांच सोनभद्र जिले में निर्माण हो, अन्यथा स्थानीय रहवासी आंदोलन करेंगे।