सिंगरौली। एनसीएल सीएसआर योजना के तहत रविवार को अजगुढ़ गांव में छोटे बच्चों के लिए ग्रामीण बाल स्वास्थ्य बेबी शो प्रतियोगिता का आयोजन किया।
मुख्य अतिथि एनसीएल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमाशंकर व डा. मीनाक्षी राणा ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बच्चों के मां-बाप को बच्चों के स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल की टिप्स दिया और उनसे बच्चों के लिए सभी आवश्यक टीकाकरण समय से पूरा एवं उन्हें पौष्टिक भोजन का ही सेवन कराने की अपील की। बच्चों और उनके मां-पिता के बीच स्वास्थ्य, स्वच्छता, और अच्छे पोषण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से इस बेबी शो का आयोजन किया गया था। शिविर में पांच वर्ष तक के 241 बच्चों के स्वास्थ्य जांच की गई। तीन वर्गों में बच्चों को बांटा गया। हर वर्ग में उत्कृष्ट स्वास्थ्य वाले प्रथम तीन बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। शिविर में बच्चों को आवश्यक दवाइयां, विटामिन, आयरन एवं फॉलिक एसिड की गोलियां और प्रोटीन पाउडर भी प्रदान किये गए। इस अवसर पर डा. वी देबनाथ, डा. कल्पना गुप्ता, डा. बी के गुप्ता, डा. अरविंद कुमार व डा. संतोष तिवारी आदि मौजूद थे।