सोनभद्र। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में तीन दिवसीय योग शिविर की शुरूआत बुधवार को हुई। यहां डायट प्राचार्य राजेंद्र प्रताप ने इसका शुभांरभ किया। शिविर में डीएलएड 2017 एवं डीएलएड 2018 के छात्राध्यापकों ने योगाभ्यास व प्राणायाम किया। योग से मिलने वाले लाभ के विषय में बताया गया। योग प्रशिक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि योग हमारे शरीर के साथ साथ हमारे मन को भी स्वस्थ रखता है। योग से आनंद की अनुभूति होती है जैसे एक तरफ सुख और दूसरी तरफ दुख होता है जब हम पहली बार योग करते हैं, तब समझ में आता है आनंद क्या होता है। उस आनंद की अनुभूति न भोग में है न ही अन्य किसी क्षणिक सुख में। इस मौके पर योग सहायक अरुण सिंह, वरिष्ठ प्रवक्ता मनोहर प्रसाद, प्रवक्ता दिल मुहम्मद, अमर सिंह, शंकर राम, अतिथि प्रवक्ता अनिल कुमार, सह समन्वयक विमल कुमार मौजूद रहे।