फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस न पहुंचने पर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा(सोनभद्र)। रेणुपाकर स्थित खाड़र में गर्भवती महिला की तबियत खराब होने के बाद एंबुलेंस न पहुंचने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि एंबुलेंस सेवा का कोई लाभ नहीं मिल रहा है जिसके कारण आपातकालीन मरीजों के लिए स्थिति विस्फोटक हो गई है। खासकर गर्भवती महिलाओं के लिए जानलेवा स्थिति है। ग्राम पंचायत सदस्य एवं ग्रामीण कैलाश सिंह गोड़ ने बताया कि सडकों का बहाना लेकर एंबुलेंस वाले केवल पनारी ग्राम पंचायत के ही 20 से ज्यादा टोलों में नहीं आ रहे हैं। बताया कि बीते दिनों गांव की गर्भवती महिला सुलोचिनी की तबियत खराब होने के बाद कई घंटों के इंतजार के बाद भी एंबुलेंस नहीं आई। किसी तरह दूसरे साधन से उसे चोपन ले जाया गया तब तक उसकी तबियत काफी खराब हो गई थी। किसी तरह मिर्जापुर ले जाने पर उसकी जान बच सकी। सूबेदार सिंह ने बताया कि पिछले कुछ माह के दौरान दर्जनों मामले में एंबुलेंस मौके पर नही पहुंची। प्रदर्शन में शंकर भारती, बिंद्रावती, तुलसी, बासमती, बसंती, गुलबसिया, सुखवंती, सुभागी, सुखवा, जीरमतिया, रामचंदर, जय सिंह आदि ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें