फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के अधिकार को लेकर होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। युवक कांग्रेस के राबर्ट्सगंज लोकसभा के अध्यक्ष आशुतोष कुमार दूबे ने कहा है कि संगठन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव के नेतृत्व में युवा क्रांति यात्रा शुरू की है। यह यात्रा पूरे देश में जाएगी और 30 जनवरी को समाप्त होगी। यात्रा के जरिए केंद्र सरकार की विफलताओं से लोगों को अवगत कराया जाएगा। अध्यक्ष दूबे ने दिल्ली में मिले बेहतर जन सेवक के सम्मान के बाद सोमवार को जिले में लौटने पर सिंचाई डाक बंगला में पत्रकार वार्ता में कहा कि जिले के युवाओं, बेरोजगारों, आम-जनमानस के हक की लड़ाई युवा कांग्रेस लड़ता रहेगा। इस दौरान मनोज मिश्रा, संजय दुबे, श्रीकांत, सूरज वर्मा, सूर्यकांत त्रिपाठी, जावेद खां, राहुल, अनिल चौबे, आशीष, ओमकार, शंकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें