ओबरा। ग्राम पंचायत पनारी के टोला ओबरा गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को पंचायत भवन पर ताला बंद कर कर पंचायत मित्र को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत पनारी में प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रत्येक लाभार्थी से रुपये लिए जा रहे हैं। सभी ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी और जिलापूर्ति अधिकारी के पास पत्र भेजकर पंचायत मित्र को हटाने की मांग की थी, मगर इस पर सुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज ग्रामवासी पंचायत कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए कार्यालय बंद करा दिया। लोगों ने अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर जांच करने और पंचायत मित्र को पद से हटाने की मांग की। प्रदर्शन में सत्य नारायण यादव, चंद्रशेखर साहनी, रमेश यादव, उदयनाथ यादव, पंकज साहनी, चंदन साहरी, भगत यादव, लालमनी यादव, परमेश्वर, बहादुर, कृष्ण कुमार यादव, गोपाल यादव, गगन, शिवदास केशरी आदि शामिल रहे।