फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो में येलो और ब्लू हाउस का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित सेंट फ्रांसिस सीनियर सेकेंड्री स्कूल में मंगलवार को खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न आयु वर्ग की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में रेड, येलो, ब्लू और ग्रीन हाउस के बीच सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले हुए। जूनियर वर्ग में येलो हाउस की छात्राओं ने स्वर्ण और रेड हाउस की छात्राओं ने रजत पदक जीता। वहीं, सीनियर वर्ग में ब्लू हाउस ने स्वर्ण और ग्रीन ने रजत पदक जीता। विजेता टीमों के मेंटर नीरज श्रीवास्तव और मनोज शर्मा ने इसे सकारात्मक प्रयासों का प्रतिफल बताया। व्यायाम शिक्षक सृष्टिधर महतो और जेफरी एलिस ने रेफरी की भूमिका निभाई। प्रधानाचार्य फादर बैप्टिस्ट डिसूजा ने खेलों को संवेगात्मक विकास के लिए अनिवार्य बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें