फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज झालरों के जरिए स्वच्छ भारत पर है फोकस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। दीपावली पर जिले के बाजारों में चाइनीज सामानों की धूम मची है। मार्केट में हर तरफ यही प्रॉडक्ट छाए हुए हैं। इलेक्ट्रानिक्स आइटम्स से लेकर घर सजाने तक की हर चीज चाइनीज मिल रही है। यह सस्ते दामों में उपलब्ध हैं। यही वजह है कि दुकानदार भी चाइनीज सामान ही बेचने पर जोर लगा रहे हैं। राबर्ट्सगंज के बाजार में भी चाइनीज लाइट्स का बोलबाला है। हालांकि चाइनीज झालरों पर भी मेरा भारत महान स्वच्छ भारत लिखकर स्वच्छता को बढ़ावा दिया जा रहा है। चाइनीज झालरों की बिक्री जोरों पर है। इसकी वजह इनकी कीमतें कम होना है। चाइनीज के इलेक्ट्रानिक्स सामान में ओम, दीप, कलश, स्वाष्तिक, शुभ दीपावली और फ्लावर पॉट बाजार में बिक रहे हैं। दुद्धी क्षेत्र में अलग-अलग तरह की डिजाइनिंग व रंग बिरंगी झालरों से बाजार पटता जा रहा है। नगर के बाजार, गली, मोहल्ला, चौराह, दुकान समेत कई जगहों पर झालरों की चमक देखने को मिल रही है, जो आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इलेक्ट्रानिक्स सामानों के विक्रेता भरत का कहना है कि इस बार करीब एक लाख रुपये तक का चाइनीज झालर समेत अन्य सामान उन्होंने मंगवाया है। लोग खुद चाइनीज सामानों की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें