फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के खिलाफ डीएम को दिया शपथपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। चतरा ब्लॉक के नेवारी ग्राम पंचायत के नौ सदस्यों ने प्रधान पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। ग्राम पंचायत सदस्यों ने शपथपत्र देकर डीएम से कार्रवाई की मांग की है। सदस्यों का आरोप है कि ग्राम पंचायत की खुली बैठक कभी नहीं कराई जाती है। गांव में 345 शौचालय का धन निकाल लिया गया और अभी सौ शौचालय भी नहीं बने हैं। अपात्रों को आवास दे दिया गया है। जब कि तमाम पात्र वंचित रह गए। सदस्यों ने दो वर्ष पूर्व मनरेगा से कराए गए काम की मजदूरी न मिलने की शिकायत भी की। जब इसकी शिकायत खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर की गई तो वहां से बताया गया कि मजदूरी का भुगतान किया जा चुका है। नाली का काम भी कागज पर पूर्ण कराया गया है। लेकिन वह भी अब तक पूरा नहीं हो सका। गांव के सदस्य अवधेश, राजेश, रीनू, सुरेश, मनीराम, हीरामन, लीलावती, सीताराम, किसमतिया ने शपथ पत्र देकर डीएम से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें