बीजपुर । रिहंद सुपर थर्मल पावर स्टेशन में साहित्यिक हिंदी अंत्याक्षरी प्रतियोगिता में एनटीपीसी कर्मचारियों एवं सहयोगी संस्थानों के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। 12 चक्र तक चले अंत्याक्षरी में रसायन विभाग की सुमन सिंह अव्वल रहीं । अन्य विजेताओं में वरिष्ठ प्रबंधक मनोज रंजन, रामजी द्विवेदी, प्रेमनाथ, आरडी दूबे, शत्रुजीत चौधरी, जमुना राम, कल्लू राम विश्वकर्मा, रामकुमार मिश्रा एवं सौरभ यादव रहे। दोहे, चौपाई, छंद तथा पुरानी कविताओं के माध्यम से सम्मेलन कक्ष का माहौल कवितामय हो गया। प्रतिभागियों ने हिंदी कविता की पुरानी स्मृतियों के साथ बौद्धिक ज्ञानवर्धन एवं मनोरंजन किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन सहायक प्रबंधक राजभाषा एवं जनसंपर्क मिथिलेश श्रीवास्तव तथा निर्णायक की भूमिका का निर्वहन मुकेश कुमार एवं डीएस त्रिपाठी ने किया ।