खलियारी। नगवां ब्लॉक के दर्जनों विद्यालयों पर अध्यापक मनमानी ढंग से पढ़ाने जा रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्र होने के नाते अफसर भी कम ही जांच में क्षेत्र में जाते हैं। इसका फायदा शिक्षक ले रहे हैं और असर छात्र-छात्राओं पर पड़ रहा है। तमाम विद्यालयों पर शिक्षक घंटों देर से पहुंचते हैं। इससे कई बार तो बच्चे वापस लौट जाते हैं और फिर शिक्षकों के आने के बाद उन्हें घर से बुुलाना पड़ता है। जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे अभिभावकों में असंतोष है। ग्रामीणों ने नगवां क्षेत्र की पठन पाठन व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की है।