सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक राम प्रताप सिंह ने घोरावल कोतवाली के प्रभारी मूल चंद्र चौरसिया और चोपन एसओ अतुल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। मांची एसओ रहे बृजमोहन सरोज को शाहगंज, यहां एसओ रहे आशीष सिंह को घोरावल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जुगैल थानाध्यक्ष रहे विजय प्रताप सिंह को चोपन, हाथीनाला एसओ राजेश सिंह को जुगैल, ओबरा थाने में तैनात रहे अतिरिक्त निरीक्षक अरविंद यादव को थानाध्यक्ष मांची, रामपुर बरकोनिया के थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह को प्रभारी निरीक्षक हाथीनाला एवं करमा थाने में एसआई रहे संजय सिंह को थानाध्यक्ष रामपुर बरकोनिया बनाया गया है।