फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की, योजनाएं गिनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। ब्लॉक के धनौरा ग्राम पंचायत भवन पर सोमवार को सूचना व प्रसार मंत्रालय भारत सरकार के उप सचिव अजय जोशी ने विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने यहां ग्रामीणों को मिलने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने उज्ज्वला गैस योजना, पं. दीनदयाल विद्युतीकरण योजना, आयुष्मान भारत, ग्रामीण आवास, खाद्यान सहित 60 योजनाओं के बारे में जानकारी दी। अनुसूचित जनजाति, गरीब आदिवासी किसानों व ग़रीबों को योजनाओं का लाभ मिला या नहीं इसकी भी जानकारी ली। ग्रामीणों ने अब तक नए राशन कार्ड न मिलने की शिकायत की। इस पर उप सचिव ने आपूर्ति विभाग के कर्मचारियों को फटकार लगाया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। यदि इसमें किसी तरह की लापरवाही की जाती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उप सचिव ने दिघुल, गुलाल झरिया, मल्देवा, जाबर आदि गांवो में बैठकें कर सरकार की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। इस मौके पर अवधेश मिश्रा, आलोक सिंह, पॉवर कारपोरेशन के जेई आर हरेश, आशीष तिवारी, राजीव रंजन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें