सोनभद्र। भारतीय स्टेट बैंक की राबर्ट्सगंज शाखा परिसर में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सोमवार से शुरू किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य प्रबंधक एसपी वर्मा ने फीता काटकर किया। इसमें करीब डेढ़ सौ लोगों का उपचार किया गया। मुख्य महाप्रबंधक ने कहा कि स्टेट बैंक बैकिंग सेवाओं के साथ ही आम जनता के साथ भी जुड़ रहा है। बैंक की ओर से खाता धारकों के लिये जागरुकता गोष्ठी एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर भी जगह-जगह हो रहे हैं। इसी कड़ी में राबर्ट्सगंज की शाखा में भी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। दो दिन यह शिविर चलेगा। सोनभद्र मल्टीस्पेशलिटी हास्पीटल ट्रामा सेंटर और प्रकाश पैथोलॉजिस्ट के डॉक्टरों ने यहां 150 खाता धारक एवं आगंतुको की जांच की। यहां डॉ. श्रीराम, पक्ति कुमार, चंद्रकांत और शाखा के सौरभ श्रीवास्तव, शरद प्रभात,पंकज गुप्ता, प्रमोद कुमार, अंकूर सिंह, हीरालाल, रजनीश मौजूद रहे।