फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमटियों का ताला चटका कर हजारों का माल किया पार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव में स्थित एआरटीओ दफ्तर के पास चाय-पान की दो गुमटियों का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रूपए का माल चुरा लिया। बीती रात चोरों ने एआरटीओ दफ्तर के पास राबर्ट्र्सगंज के विकास नगर निवासी सालिक राम दूबे की पान की गुमटी का ताला तोड़ कर करीब 500 का गुटका, सिगरेट व अन्य सामान चुरा ले गए। लोढ़ी गांव निवासी भगवान दास की गुमटी का प्लाई तोड़कर हजारों रुपये का ठंडा व अन्य सामान चुरा ले गए। शनिवार की सुबह आठ बजे दुकान खोलने गए दुकानदार को जानकारी होने पर पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पीड़ितों ने बताया कि पूर्व में चोरों ने बनारसी शुक्ला समेत अन्य लोगों की गुमटी तोड़कर चोरी किए थे। सूचना देने के बाद भी पुलिस अभी तक चोरों को पकड़ नहीं सकी है, इससे चोरों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है। पुलिस ने कहा कि चोरों की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें