फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने नदी में कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने नदी में कूदकर दी जान
विज्ञापन

रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र के रिहंद बांध के समीप रेणु नदी पर बने पुल से सोमवार की दोपहर एक युवक ने नदी में कूदकर जान दे दी। रेणुकूट के शिवपार्क निवासी अकरम (20) पुत्र मोहम्मद याकूब सोमवार की दोपहर रिहंद बांध के सामने बने पुल से पानी में कूद गया। पुल के समीप ही बने श्मशान घाट पर पिपरी के काफी लोग किसी के अंतिम संस्कार के लिए मौजूद थे। युवक को कूदते देख वहां हड़कंप मच गया। कुछ लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और पानी में कूद कर उसकी तलाश भी की, लेकिन वह तत्काल गहरे पानी में चला गया था। सूचना पाकर पिपरी थाना पुलिस ने गोताखोरों को बुलवाया। दो घंटे के प्रयास के बाद युवक का शव बाहर निकाल लिया गया। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। युवक के शव निकाले जाने पर मौके पर मौजूद लोगों ने उसकी शिनाख्त की। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें