बीजपुर । विभिन्न खेलों व योगा के माध्यम से बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए रिहंद सुपर थर्मल पावर प्रशासन ने बालिकाओं को प्रशिक्षण दिला रहा है।
महिला स्पोर्ट्स ट्रेनर पूनम रजक बताती हैं कि ये बच्चे खेल ही नहीं हर काम में खूब रुचि ले रही हैं तथा इनके अंदर गजब का उत्साह है। इन बच्चों को कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, फुटबॉल, वालीबॉल, डाजबॉल, कैरम आदि गेम सिखाया जा रहा है। इन खेलों के माध्यम से बालिकाएं एक-दूसरे से मिलजुल गई हैं। उनका प्रतिदिन योग कार्यशाला एवं योगाभ्यास से दिन आरंभ हो रहा है। योग प्रशिक्षिका सुनीता यादव द्वारा मिशन की बालिकाओं को योगासन के विभिन्न स्टेप यौगिक जॉगिंग, संधि संचालन, अभ्यास, सुखासन, पद्मासन, अनुलोम-विलोम प्राणायाम, प्राइमरी प्राणायाम, प्रणाकर्षन प्राणायाम, बटरफ्लाई आशन, बज्रासन आदि के साथ-साथ सूर्य नमस्कार का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संयोजन ममता गंगवार तथा नीलम कश्यप कर रही हैं।