फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के मुर्तिया ग्राम पंचायत के उभ्भा गांव में मंगलवार को बिजली गिरने से दयाशंकर (32) की मौत हो गई। मुर्तिया ग्राम पंचायत के उभ्भा निवासी दयाशंकर पुत्र वंशधारी गांव में ही सब्जी की खेती किया है। उसी के देखभाल के लिए वह अपने खेत पर गया हुआ था। उसी दौरान दिन में करीब ढाई बजे अचानक बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ पानी बरसने लगा और दयाशंकर के ऊपर बिजली गिर पड़ी। मौके पर ही दयाशंकर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया और रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान यज्ञदत्त सिंह भी मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना ग्राम प्रधान द्वारा घोरावल कोतवाली प्रभारी मूलचंद्र चौरसिया को दी गई। ग्राम प्रधान यज्ञदत्त सिंह ने बताया कि मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक दयाशंकर के सात वर्षए पांच वर्ष और दो वर्ष की तीन बेटियां हैं। इस दु:खद घटना के बाद परिजनों समेत पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें