सोनभद्र। जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के बच्चों को चार माह का सामूहिक प्रशिक्षण विभिन्न तकनीकी ट्रेडों से कराएगा। इसके लिए 10वीं पास बच्चे आवेदन कर सकते हैं। गैर तकनीकी ट्रेडों में प्रशिक्षण के लिए आठवीं पास प्रशिक्षार्थियों के चयन के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित है। इस योजना में 18 से 45 वर्ष तक के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के युवक व युवतियां आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र नि:शुल्क जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र से पांच जून से 20 जून तक मिलेगा। यह जानकारी उपायुक्त उद्योग ने दी है। उन्होंने बताया कि अपना उद्योग स्थापित करने के लिए ऋण प्राप्त करने के लिये ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 22 जून निर्धारित की गयी है।