फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिपरी पावर हाउस में खराबी से कई गांव अंधेरे में

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर । पिपरी पावर हाउस में तकनीकी खराबी के कारण दुद्धी, म्योरपुर, बभनी व बखरिहवां सहित क्षेत्र के कई गांव में अंधेरा पसर गया है।
विज्ञापन

बता दें कि विगत तीन दिनों से बिजली की सप्लाई गंावो ं में न के बराबर की जा रही है । आए दिन हो हल्ला व प्रदर्शन के बावजूद बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हो रहा है। भीषण गर्मी और पारा 42 के पार पहुंचने के कारण आमजन जीवन उबल रहा है । सरकार के 18 घंटे बिजली सप्लाई को मुंह चिढ़ाता यूपी पीसीएल का पिपरी पावर हाउस आए दिन ट्रिप कर रहा है । अधिशासी अभियंता पिपरी लक्ष्मी शंकर ने कहा कि पिपरी पावर हाउस में तकनीकी खराबी के कारण कटौती करनी पड़ रही है। गौर तलब बात यह है कि वर्षों पुराने जर्जर हो चुके उपकरण के सहारे 75 किलोमीटर के दायरे में पिपरी पावर हाउस से बिजली की आपूर्ति विभिन्न गांवों में की जा रही है । जिस बिजली के खंभे और तार से आपूर्ति होती है, जर्जर हो गए हैं। खंभों को बदलने की बजाय मरम्मत कर खाना पूर्ति की जा रही है। हालांकि स्थानीय पीसीएल के अधिकारियों ने शासन को रिपोर्ट भेजी है। नए तार और बिजली के खंभों के अलावा ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की गई है। इसके अलावा धन आवंटित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई है लेकिन शासन स्तर से बेहतरी के लिए कोई प्रयास न किए जाने से लोगों में आक्रोश फैलता जा रहा है। इधर उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं होता है तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें