राबर्ट्सगंज में सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने बच्चों को शिक्षा के प्रति बच्चों को जागरूक किया। छात्र-छात्राओं को कापी, पेन, चाकलेट व टाफी वितरित किया गया। अभिषेक चौबे ने कहा कि अभिभावक अपन बच्चों को हरहाल में स्कूल भेजे। जिलाध्यक्ष विवेक सिंह पटेल ने कहा कि देश हित में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए संगठन के लिए लोग संकल्पित है। भाजपा सरकार ने शिक्षा के दर को कम कर दिया है। जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम, जिला महामंत्री आकाश कुमार, जिला महासचिव अभिनेष मौर्य ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार शिक्षा के निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। जिला सचिव देवेंद्र अवस्थी, प्रदीप पांडेय, अमित पांडेय, फैज खां, सुमित केशरी, कृष्णकांत, पप्पू, दिलीप पाल, विनोद, राहुल, राजीव, मानसिंह आदि मौजूद रहे।