फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोन नदी में नहाने गए युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन (सोनभद्र)। चोपन बैरियर मलाही टोला के पास सोन नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। राजू (25) पुत्र घुटुर निवासी मल्लहिया टोला नवरात्रि के पहले दिन व्रत था। रात्रि पूजा के लिए नदी में स्नान करने गया था। स्नान करते समय उसे पत्थर से सिर में चोट लग गई। इससे वह नदी में बेहोश हो गया और उसकी मौत हो गई। रात में घटना की जानकारी किसी को नहीं हो सकी। सोमवार की दोपहर उसका शव पत्थरों में फंसा मिला। घटना के जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें