तापीय परियोजना चिकित्सालय का बुधवार को तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं.एके सिंह निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर के कमरों, साफ -सफाई, चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही भर्ती मरीजों से चिकित्सकीय सेवा को लेकर जानकारी हासिल की। परियोजना चिकित्सालय की सीएमओ डॉ.सुनीता मिश्रा सहित समस्त चिकित्सकों के साथ बैठक कर उपलब्ध संसाधनों में समुचित इलाज करने का निर्देश दिया। सीएमओ ने बताया कि चिकित्सकों की कमी मार्च 2018 तक पूरी होने की उम्मीद है। मुख्य महाप्रबंधक ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही दवाओं के लिए रुके फंड को अवमुक्त कराया जाएगा। मुख्यालय को पत्र लिखकर चिकित्सकों सहित लैब स्टाफ एवं अन्य चिकित्सकीय उपकरण को चलाने के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति अविलंब कराए जाने का प्रयास करेंगे।