फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा के वचन के साथ आज सजेगी भाई की कलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा (सोनभद्र) । भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन पर्व सावन के आखिरी सोमवार सात अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा। रक्षाबंधन का दिन भाई-बहन के लिए बेहद ही खास होता है। बहन इस दिन अपने प्यार को एक रक्षासूत्र में पिरो कर भाई के कलाई पर बांधती है और लंबी आयु की कामना करती है। भाई भी बहन को उपहार के साथ-साथ रक्षा करने का वचन देता है। अनपरा, शक्तिनगर, बीजपुर ही नहीं मध्यप्रदेश के सिंगरौली व बैढन बाजारों में देर रात तक राखी की दुकानें सजी रही और बहनें खरीददारी करती नजर आईं। मिठाई की दुकानों पर भी भीड़ रही। रक्षा बंधन पर्व को लेकर बच्चों में खास उत्साह देखा गया। बच्चों अपनी मनपसंद की राखी खरीदने के लिए दुकानों पर खुद पहुंचे। बीना प्रतिनिधि के मुताबिक रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर सभी चट्टी चौराहों बाजारों में राखी, मिठाईयों की दुकानें सज चुकी हैं। रविवार अवकाश का दिन होने के कारण से काफी भीड़ देखी गई। बीना शापिंग सेंटर, बाजार रोड, कोहरौल बाजार, बांसी, बुड़वा होटल, बरवानी में राखी व मिठाईयों की खरीरदारी के लिए भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें